फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा द्वारा जैवलिन थ्रो में र्स्वण पदक जीतने पर जश्न मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरां साहिब। जापान में चल रहे ओलंपिक खेलों में भारत के नीरज चोपड़ा ने शनिवार को जेवलिन थ्रो में स्वर्ण पदक जीता है। इस पर कस्बे के दुकानदारों ने ढोल की थाप पर नाच गाकर जश्न मनाया।
विज्ञापन

ढोल की थाप पर नाच गा रहे दुकानदार अनिल शर्मा, अमित कुमार, संदीप शर्मा आदि ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारत के खिलाड़ी नीरज चोपड़ा ने स्वर्ण पदक हासिल कर इतिहास रचा, जिसे हमेशा याद रखा जाऐगा। संदीप ने कहा कि ओलंपिक खेलों में हाकी सहित अन्य खेलों में देश खिलाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है, जिससे आने वाले समय में देश आगे बढे़गा। खेल प्रेमी रहे सुभाष डोगरा ने कहा कि नए भारत की तस्वीर सामने आ रही और जिस प्रकार का केंद्र सरकार का रूझान है, उससे लगता है कि आने वाले समय में देश के खिलाड़ी खेलों में विश्व भर में आगे बढे़ंगे। उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर बच्चों को खेलों की ओर अग्रसर करने की जरूरत है। आज भी बेहतर खेल मैदान नहीं होने पर ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की प्रतिभा उजागर नहीं हो पा रही। इस बार देश के खिलाड़ियों ने अपनी हर खेल में ताकत जरूर लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें