फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लस हायर सकेंडरी स्कूल में पौधारोपन किया गया

विज्ञापन
सरकारी डिग्री कालेज नौशेरा मे पौधारोपण करते कालेज के प्रिंसिपल व एनएसएस इकाई
विज्ञापन
सुंदरबनी। आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को पौधरोपण किया गया। स्कूल में आयोजित हुए कार्यक्रम में एडीसी विनोद कुमार बहनाल मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। स्कूल के प्रधानाचार्य रमेश चंद्र शर्मा और विनोद कुमार ने संयुक्त रूप से एक पौधा लगाकर पौधरोपण अभियान की शुरूआत की। इसके बाद स्कूल के सभी अध्यापकों ने स्कूल परिसर में पौधे लगाए। इस मौके पर एडीसी ने बताया कि सभी स्कूलों में इसी प्रकार अभियान चलाया जा रहा है। इससे स्कूलों में स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के लिए परिसरों में हरियाली आएगी। संवाद
विज्ञापन

लम्मन में फिर दिखे संदिग्ध
सेना तथा पुलिस ने संयुक्त रूप से चलाया तलाशी अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरबनी। उपजिला के गांव लम्मन में एक बार फिर संदिग्धों के देखे जाने से क्षेत्र में दहशत है। इससे पहले सौदरा और तला सेरी में संदिग्धों के दिखने पर सेना 10 दिनों से तलाशी अभियान चला रही है, लेकिन अब तक कुछ भी नहीं मिला।
शनिवार दोपहर को सुंदरबनी नगर से मात्र तीन किलोमीटर दूर गांव लम्मन के ग्रामीणों ने संदिग्धों को मक्की के खेतों के बीच से होते हुए जंगलों की तरफ जाते देखा। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना सेना तथा पुलिस को दी। सेना तथा पुलिस ने क्षेत्र की नाकाबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सुंदरबनी नगर के साथ लगते कुछ ग्रामीणों क्षेत्र नीलाडब्ब, बनपूरी, जोगीनाला, लम्मन, सौदरा, तला सेरी, आदि गांवों में कुछ दिनों से लगातार संदिग्धों को देखा जा रहा है। लेकिन, कई लोग डर के कारण सेना तथा पुलिस को सूचित नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए, क्षेत्र में संदिग्धों की गतिविधियां लगातार बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें