बिश्नाह। क्षेत्र के गांव हरसा दब्ब्ड़ मध्य में पंजपीर बाबा की याद में बुधवार को दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान डीडीसी सदस्य धर्मेंद्र कुमार मुख्य अतिथि रहे। दंगल की शुरुआत दंगल कमेटी व डीडीसी सदस्य ने पंजपीर बाबा की दरगाह पर चादर चढ़ा कर की। दंगल में पांच मुकाबले कराए गए। जिनके विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
डीडीसी सदस्य ने कहा कि दंगल कमेटी द्वारा समस्त गांववासियों के योगदान से हर वर्ष दंगल कराया जाता है। इस बार कोरोना के कारण दंगल औपचारिकता पूर्वक किया जा रहा है। ताकि सदियों से चली आ रही रीत न टूटे। दंगल कमेटी के सदस्यों ने लोगों का आभार प्रकट किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नारायण दत्त शर्मा, सरपंच जितेंद्र सिंह, सरपंच बिशन सिंह, लकी चाढ़क, विक्रम सिंह, बलराज आदि मौजूद रहे। संवाद