विजयपुर। तहसीलदार और पुलिस ने बुधवार को बाजार का दौरा किया। इस दौरान नाका लगाकर मास्क न पहनने वाले कुछ लोगों के चालान काटे और कुछ को चेतावनी देकर छोड़ दिया। थाना प्रभारी ओम प्रकाश और तहसीलदार प्रदीप कुमार ने बताया कि कोरोना चरम सीमा पर है। कुछ लोग इसका पालन नहीं कर रहे हैं। न तो मास्क पहन रहे हैं न ही दो गज की दूरी रख रहे हैं। इसके चलते सरकार के आदेश के बाद हमारी टीम ने बुधवार को बाजार में नाका लगाया और लोगों के चालान काटे। कुछ लोगों को चेतावनी देकर छोड़ दिया। उनको जागरूक भी किया कि मास्क जरूर पहनें और भीड़भाड़ वाले क्षेत्र में न जाएं। क्योंकि करोना खतरनाक बीमारी है। इसलिए सावधानी जरूरी है। संवाद