सांबा। जिले के मीडिया कर्मियों की ओर से क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। इसी संदर्भ में शनिवार को मानसर मोड़ टाली मैदान पर फिट रहो सांबा अभियान के तहत मीडिया इलेवन सांबा और ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के मध्य क्रिकेट मैच खेला गया। इसमें एकतरफा मुकाबले में मीडिया इलेवन ने 6 विकेट से मैच जीत लिया।
टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रक ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 71 रन बनाए। टीम के लिए अंकू ने 36 रन, कोमी संबयाल ने 12 और काका ने 9 रन का योगदान दिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मीडिया इलेवन की टीम ने 8 ओवर में ही मैच अपने नाम कर लिया। टीम के लिए कप्तान अजय सिंह ने 21, शाम सुंदर ने 12, प्रदीप संबयाल 12 (रिटायर्ड हर्ट), लोकेश वर्मा 8, अनिल ने 6 और रिशी खजूरिया ने नाबाद चार रन का योगदान दिया। मीडिया इलेवन की टीम ने इस मैच में बेहतरीन गेंदबाजी की, जिससे विपक्षी टीम बहुत कम स्कोर ही बना पाई और मीडिया इलेवन ने जीत दर्ज की।