फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल में पिंडी चाढ़का खुर्द ने सेना की टीम को दी शिकस्त

विज्ञापन
फाइनल मैच में जीत के लिए संघर्ष करती सेना व पिण्डी चाढ़का खुर्द की टीमें।
विज्ञापन
अरनिया। सीमावर्ती पंचायत तरेवा के गांव कोटला कैंप में एंटी ड्रग्स व पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सेना, बीएसफ, पुलिस व स्थानीय सहित 32 टीमें शामिल हुईं।
विज्ञापन

कोटला कैंप के युवाओं की तरफ से आयोजित की गई इस प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य युवाओं में देश भक्ति के साथ सेना सशस्त्र बल में भर्ती होने का रहा। फाइनल मैच में सेना व पिंडी चाढ़का खुर्द की टीम में मुकाबला हुआ। इसमें पिंडी की टीम ने तीसरे सेट में मात्र तीन अंक की बढ़त हासिल कर यह खिताब जीता। प्रतियोगिता के खिलाड़ियाें को मुख्य अतिथि डीआईजी बीएसएफ सुरजीत सिंह शेखू व एसपी जम्मू आदिल ने पुरस्कृत किया। प्रथम स्थान हासिल करने वाली टीम को टीम ट्राफी सहित 13000 रुपये व 12 जैक राइफल की रनर अप टीम को 5100 रुपये दिए गए। प्रतियोगिता स्थल पर सरपंच बलबीर कौर भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें