बड्डेआ दा सत्कार के अंतर्गत मातृ-पितृ पूजन दिवस पर पूजा करते स्कूली वच्चे
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। कस्बे से स्टे गांव कोटली गल्लाबाना स्थित न्यू पब्लिक ब्रिलियंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बड्डेआ दा सत्कार संस्था के सहयोग के साथ मातृ-पितृ पूजन दिवस प्रधानाचार्य प्रमोद खजुरिया की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मनाया गया। इस दौरान डीडीसी सदस्य सुचेतगढ़ स. तरनजीत सिंह टोनी मुख्य तौर पर मौजूद थे।
इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने माता-पिता की पूजा अर्चना की और उनकी आरती उतार कर आशीर्वाद लिया। डीडीसी सदस्य ने इस तरह के कार्यक्रम के आयोजन के लिए स्कूल प्रबंधन तथा संस्था की सराहना की। कहा कि पश्चिमी सभ्यता को दरकिनार करते हुए स्कूल प्रबंधन ने जो कार्यक्रम आयोजित किया है वह प्रशंसनीय है। आज जरूरत है कि युवा पीढ़ी भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक हो। हमें माता-पिता का आशीर्वाद लेना चाहिए। माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त करने वाला इंसान जीवन में हमेशा सफलता प्राप्त करता है। टोनी ने इस दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि वह घर से निकलने से पहले हमेशा अपने माता-पिता का आशीर्वाद जरूर प्राप्त करें।
प्रधानाचार्य प्रमोद खजूरिया ने कहा कि स्कूल प्रबंधन का हमेशा से यही प्रयास रहा है कि विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति के बारे में जागरूक किया जाए। इसके चलते समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहा है। इंसान चाहे किसी भी मुकाम पर पहुंच जाए उसे हमेशा अपनी सभ्यता से जुड़े रहना चाहिए ।
इस दौरान स्कूल प्रबंधन की तरफ से बेहतर अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर अशोक जोगी, राजेश राजा सहित अन्य लोगों ने भी अपने अपने विचार रखें। मौके पर संस्था के प्रधान राजेश राजा, सरपंच रछपाल सिंह गिल, कैप्टन हंसराज कार्यक्रम में विशेष तौर पर मौजूद रहे थे।