बाना सिंह स्टेडियम की वनी हुई जर्जर हालत जिसके चलते इंडोर कांपलेक्स में भी जाना मुशकिल
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। उपजिला में एक मात्र बाना सिंह स्टेडियम की हालत जर्जर बनी है। इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे युवा खेलकूद की गतिविधियों में भाग नहीं ले पा रहे हैं। दो वर्ष से यहां पर कोई टूर्नामेंट नहीं करवाया गया, जिसका कारण स्टेडियम की हालत जर्जर बनी होना है।
साहिल गुप्ता ने कहा कि यूथ एंड स्पोर्ट्स विभाग के अधीन स्टेडियम होने पर मैदान को खेलने योग्य बनाया जाना चाहिए। ऐसा करने के बजाए मैदान में डाली मिट्टी से मैदान का समतल नहीं बनाया जा रहा, जिसके चलते इस मैदान पर खेल पाना मुश्किल है। सीमावर्ती गांव के भूषण चौधरी ने कहा कि इस स्टेडियम में इंडोर कांपलेक्स भी है लेकिन मैदान की हालत बेहतर नहीं होने पर इंडोर कांपलेक्स तक पहुंच पाना मुश्किल है। भूषण ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि बाना सिंह स्टेडियम को खेलने योग्य बनाए जाने के लिए कारगर कदम उठाए जाने के लिए संबंधित विभाग के ध्यान में लाया जाए ताकि युवा मैदान में अभ्यास कर सकें।
सुरेश शर्मा, विमल कुमार, चरणजीत सिंह का कहना है कि कें द्र सरकार की ओर से खेलो इंडिया सहित विवि सहित कई प्रकार के खेलों का आयोजन कर युवाओं को आगे लाया जा रहा, लेकिन हालत यह है कि उपजिला का एक मात्र स्टेडियम दो वर्ष से जर्जर हालत में होने पर इसमें सुधार नहीं किया जा रहा।