फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जय बाबा सिद्ध गोरिया वॉलीबाल टीम का खिताब पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत चल रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में चल रही पुलिस शहीद स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। हायर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित प्रतियोगिता में जय बाबा सिद्ध गोरिया वॉलीबाल टीम ने खिताब पर कब्जा किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 16 टीम शामिल हुई। फाइनल मैच जय बाबा सिद्ध गोरिया और जय बाबा चमलियाल वॉलीबाल टीम के बीच खेला गया। इसमें जय बाबा सिद्ध गोरिया की टीम ने जीत दर्ज की। प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद एसएसपी ने कहा कि पुलिस की तरफ से इस तरह के खेल कार्यक्रमों के आयोजन का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा में प्रसारित करना है। प्रतियोगिता के विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और प्रशंसा प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस मौक्े पर राजेश शर्मा, अजाज जरगर, केशव शर्मा, दर्शन सिंह, गोविंद रतन, डॉ. लव करण तनेजा, सर्बजीत सिंह, शिल्पा दुबे, अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें