रामगढ़ । सीमावर्ती गांव चक छटाका पुलिस चौकी के नजदीक मंगलवार को तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकिल और एक साइकिल सवार को कुचला दिया। कार चालक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। उन्हें उपचार देकर घर भेज दिया गया। उनकी पहचान अशोक कुमार निवासी हरी चक और रोहित थापा निवासी कौ ब्राह्मणा, बिट्टू सिंह निवासी चक छटाका के रूप में हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि सड़क किनारे खड़े लोग भी उसके चालक को पहचान नहीं सके। साथ ही घायलों को संभालने लगे। उधर हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों का हाल जाना। पुलिस ने कार चालक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए। संवाद