फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रेेंड्स क्रिकेट क्लब 6 विकेट से जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। गांव रख मुट्ठी मैदान में ज्यौड़िया प्रीमियम लीग मैच फाइनल में फ्रेेंड्स क्रिकेट क्लब ने सिंह चैलेंजर अखनूर को 6 विकेट से हराकर फाइनल मैच जीत लिया। फ्रेंड्स क्लब ने टास जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इसमें सिंह चैलेंज अखनूर ने 20 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। इसमें सोनू मल्होत्रा 57, शुभम ने 29 रन बनाए।
विज्ञापन

फ्रेंड्स क्लब की तरफ से सुमित को 3 और शुभम को 2 विकेट मिले। जगदीश और बंटी ने एक-एक विकेट साझा किया। फ्रेंड्स क्रिकेट क्लब ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 163 रन बना लिए। इसमें सुमित ने 55, रॉकी ने 38 रन बनाए। सिंह चैलेंजर क्लब की तरफ से पंकज को तीन और लबलू को एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच सुमित शमा, मैन ऑफ द सीरीज विपिन वर्मा, सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज अभि को बेस्ट बॉलर अज्जू विद हैट ट्रिक। टूर्नामेंट में गांव ज्यौड़िया, अखनूर, खौड़, मनचल, बकोर, चक, देवीपुर और मनिवाला की 12 टीमों ने भाग लिया। युवाओं में खेल प्रतिभा का पोषण करने और उन्हें लंबे समय तक बंद रहने के मनोवैज्ञानिक प्रभाव से बाहर निकालने में मदद करने के लिए प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें