फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काटल क्लब ने जीता क्रिकेट का फाइनल

विज्ञापन
खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते सलाहकार फारूख खान।
विज्ञापन
सांबा। केहली खेल मैदान पर शहीद सैनिकों व दिवंगत युवा खिलाड़ियों की याद में कराई जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार को फाइनल मुकाबले में उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने शिरकत कर खिलाड़ियों का प्रोत्साहन किया। फाइनल मुकाबला शहीद वरुण काटल क्रिकेट क्लब मावा व सांबा इलेवन टीम के बीच हुआ। इसमें शहीद वरुण काटल क्लब मावा ने अच्छी गेंदबाजी करते हुए फाइनल मैच को अपने नाम कर लिया। मुख्यातिथि उपराज्यपाल के सलाहकार फारुख खान ने खिलाड़ियों का प्रोत्साहित किया और कहा कि सांबा के केहली खेल मैदान को मिनी स्टेडियम स्तर पर बनाया जाएगा। वही कुछ लोगों ने मांगों का ज्ञापन भी सौंपा। संवाद
विज्ञापन

------
नेत्रहीन युवाओं की क्रिकेट प्रतियोगिता संपन्न
सांबा। कसबे के मानसर मोड़ स्थित टाली मैदान में दृष्टि बाधितों के लिए आयोजित क्रिकेट शिविर रविवार को संपन्न हो गया। अंतिम दिन नगर पालिका चेयरमैन पवन कोहली मुख्य रूप से उपस्थित रहे। शिविर में नए खिलाड़ियों ने ट्रायल दिया। शिविर सांबा में क्रिकेट एसोसिएशन फार ब्लाइंड जिला लीगल सर्विस अथारिटी, पुलिस विभाग, टीम जम्मू, रोटरी क्लब व लायंस क्लब का सहयोग सराहनीय रहा। इस अवसर पर चेयरमैन पवन कोहली, विकेश अंबा, कैप्टन इंद्र सिंह, अमन गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें