निक्की तवी के साथ सटी कृषि योग्या भूमि वह जानेपर किसान परेशान
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। निक्की तवी के साथ सटी कृषि योग्य भूमि धंस गई है। इससे किसान चिंतित हो गए हैं। वह सरकार से समाधान करने की मांग कर रहे हैं। गांव जस्सोर के कृपालदास ने कहा कि कई वर्ष से कृषि योग्य भूूमि निक्की तवी में चले जाने पर दिन व दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उक्त स्थान पर निक्की तवी का रुख उनकी जमीन की ओर जाने पर अब खेतीबाड़ी करना भी मुश्किल हो रहा है।
कुंदन लाल शर्मा, जागर सिंह, प्रीतम सिंह का कहना है कि उक्त स्थान पर बाढ़ नियंत्रण विभाग को चाहिए कि कृषि योग्य जमीन बचाए जाने के लिए क्रेट लगा पानी का बहाव इस ओर से दूसरी ओर किया यहां पर निक्की तवी काफी बड़ी होने पर किसानों की जमीन बचाई जा सकती है। गांव नडी के सरदारी लाल, चमन लाल का कहना है कि अगर निक्की तवी का बहाव दूसरी और नहीं किया गया तो आने वाले समय में नडी, जस्सौर, कत्याल आदि की ओर रुख करने पर लोगों को भी यहां से दूसरे स्थान पर जाना पड़ेगा। किसानों का कहना है कि अधिक बारिश होने पर भी कृषि योग्य भूमि निक्की तवी में बह जाती है, जिससे कई स्थानों से जमीन पर अब फसल लगाना भी मुश्किल हो गया है। उन्होंने राज्य व केंद्र सरकार से मांग करते हुए कहा कि समय रहते निक्की तवी के पानी का बहाव दूसरी ओर किया जाए ताकि किसान खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन-पोषण कर सकें।