फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की लड़कियां कुश्ती में बहा रहीं पसीना

विज्ञापन
sport news - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। दगंल फिल्म ने ग्रामीण क्षेत्रों में जीवनयापन कर रही लड़कियों का दिल भी बढ़ाया है। वह भी अब कुश्ती जैसे खेल में भाग लेकर अपना भविष्य बनाने के लिए भागदौड़ कर रही हैं, इन युवतियों का कहना है कि हमें सरकार की तरफ से कोचिंग दिलाई जाए, तो हम भी किसी से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

खौड़ उपजिले के गांव रखमलाल निवासी सोनिया शर्मा पुत्री ओमप्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त हवलदार) ने बताया कि वह डिग्री कॉलेज खौड़ की छात्रा है और वह कुश्ती में रुचि रखती है, लेकिन अच्छी कोचिंग नहीं मिल पाने से मैं कुश्ती के मुकाबलों में कामयाब नहीं हो पा रही हूं। उसने बताया कि वह हाल ही में नेशनल गेम्स में भाग लेकर आई है, जिसमें पहली कुश्ती मध्य प्रदेश की लड़की से हुई, जिसमें मैं विजय रही दूसरी कुश्ती पंजाब की खिलाड़ी से हुई। मैंने उससे भी मुकाबला जीता लिया, लेकिन मैं हरियाणा की खिलाड़ी से हार गई। सोनिया ने बताया कि मैंने कॉलेज तथा विश्वविद्यालय स्तर पर कई मुकाबले जीते हैं। मैं आगे बढ़ना चाहती हूं। मेरी सरकार से अपील है कि क्षेत्र में कोई कोचिंग सेंटर खोला जाए। सोनिया के पिता ओमप्रकाश तथा माता शारदा देवी ने बताया कि हमें फख्र है कि हमारी बेटी ने कुश्ती जैसे खेल का चयन किया है। वह आगे बढ़ना चाहती है लेकिन कोचिंग की कमी से वह आगे नहीं बढ़ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें