ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव मट्टू में बुधवार को नवरात्र के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर के अलावा पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से भी पहलवान कुश्ती लड़ने पहुंचे। दंगल में छोटी-बड़ी 80 कुश्तियां कराई गई।
21 हजार रुपये की बड़ी कुश्ती दिल्ली के पहलवान दीपक और हरियाणा के पहलवान राजेंद्र के बीच हुई। इसे दीपक पहलवान ने जीत लिया। दूसरे नंबर की कुश्ती संजय परगवाल तथा सोनू पंजाब के बीच हुई, जिसको संजय पहलवान ने जीत लिया। जिस पर 15 हजार रुपये का इनाम था तथा तीसरे नंबर की कुश्ती रोशन परगवाल तथा राजू के बीच कराई गई, जिसको रोशन पहलवान ने जीतकर 11000 रुपये के इनाम पर कब्जा किया।
पंचायत की वार्ड नंबर तीन के पंच बिल्ला राम चौधरी ने अपनी तरफ से भी एक कुश्ती कराई जिसके विजेता पहलवान को उन्होंने 31 सौ रुपये दिए। इस मौके पर नायब सरपंच कुलबीर सिंह, दंगल कमेटी के प्रधान अवतार सिंह मट्टू, सेवानिवृत्त सुबेदार सतपाल मट्टु, सूरम सिंह, पूर्व पंच सुदेश डोर तथा नारायण मट्टू, राजू नगेयाल, बचन सिंह मट्टू सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।