परगवाल के गांव देवरा में वॉलीवाल प्रतियोगिता के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते नरेंद्र सिंह भ
परगवाल। भारत-पाक सीमा के साथ सटे गांव देवरा में बुधवार को तीन दिवसीय वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन हुआ इस मौके पर पहले राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रीय गान गाकर प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। कुल दस टीमों के बीच मुकाबले खेले जाएंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन आल इंडिया भाऊ बिरादरी के प्रधान और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेंद्र सिंह भाऊ ने किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 31 हजार और ट्रॉफी जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये और टाफी देकर सम्मानित किया जाएगा। फाइनल मैच रविवार को खेला जाएगा। नरेंद्र सिंह भाऊ ने नौजवानों से खेलकूद के प्रति जोर देने की बात कही। इस मौके पर संत रामनाथ, सरपंच जसपाल सिंह, राज सिंह, जसपाल मन्हास, तरसेम सिंह, राकी मन्हास, अर्जुन सिंह, जोनी सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे। संवाद