ज्यौड़ियां। हायर सेकेंडरी सकूल में शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने किया। यह महोत्सव 14 अगस्त तक जारी रहेगा, जिसके तहत वॉलीबाल मैच, उपजिले में सफाई तथा पौधरोपण सहित अन्य गतिविधियां की जाएंगी।
महोत्सव के पहले दिन एसडीएम के निर्देश पर युवा सेवा एवं खेल विभाग की तरफ से खौड़ हायर सेकेंडरी स्कूल में वॉलीबाल मैच कराया गया। यह मैच खौड़ क्लब और चकमलाल क्लब के बीच हुआ। वॉलीबाल मैच को खौड़ क्लब की टीम ने सीधे सेट में 2-0 से जीत। जोनल शारीरिक शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र शर्मा सहित जोन के अन्य कई कर्मचारी उपस्थित रहे। एसडीएम अनिल कुमार ठाकुर ने बताया कि महोत्सव के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना। इस मौके पर तहसीलदार सुदेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे। प्रतियोगिता में लगभग 24 खिलाड़ियों ने भाग लिया। महोत्सव 14 अगस्त तक जारी रहेगा।