ज्यौड़ियां। ब्लाक कांग्रेस कमेटी खौड़ की तरफ एक रविवार को जनसभा का आयोजन किया जा रहा है। जनसभा सुबह 11.30 बजे शिव ओम पैलेस में होगी। इसमें विशिष्ट अतिथि पूर्व उपमुख्यमंत्री तारा चंद रहेंगे। इसकी जानकारी ब्लाक अध्यक्ष जगदीश राज शर्मा ने दी। उन्होंने लोगों से अनुरोध करते हुए बताया कि है कि जनसभा में समय पर पहुंचें और नेताओं के विचारों को सुनें। इस मौके पर अन्य कई प्रमुख नेता उपस्थित रहेंगे। संवाद