क्रिकेट मैच के खिलाड़ियो को सम्मनित करते अतिथि।
- फोटो : AKHNOOR
ज्यौड़ियां। गढी नदां सेना मैदान में चल रही अजय मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को फाइनल मुकाबला खेला गया। इसमें आल स्टार क्रिकेट क्लब ज्यौड़ियां और फ्रेंड क्लब अखनूर के बीच मैच खेला गया। आल स्टार क्रिकेट क्लब ज्यौड़ियां की टीम के खिलाड़ियों ने बीस ओवर में 143 रन बनाए।
जीत का लक्ष्य पूरा करने उतरी फ्रेंड क्लब अखनूर की टीम ने मैच आसानी से जीत लिया। इस मौके बीडीसी अध्यक्ष ब्लाक खौड़ बलबीर सिंह भाऊ मुख्य रूप से उपस्थित रहे। फ्रेंड क्लब अखनूर की टीम के खिलाडी शुभम खजूरिया ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को 50 रनों का योगदान दिया और मैन आफ द मैच रहे। सरपंच राजिंदर सिंह भाऊ, डीडीसी उपाध्यक्ष सूरज सिंह भाऊ, सरपंच पठान सिंह, चौकी प्रभारी कुनाल सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।
विजेता टीम को एक लाख रुपये उपविजेता टीम को पचास हजार रुपये की राशि दी गई। क्षेत्र के लोगों ने प्रतियोगिता आयोजन कमेटी का धन्यवाद किया और आने वाले समय में भी ऐसे मुकाबले कराने की अपील की। मुख्य रूप से उपस्थित बीडीसी अध्यक्ष बलबीर सिंह भाऊ ने कहा कि ऐसे मुकाबले होते रहने चाहिए।