सांबा। जिले के गुड़ा सलाथिया की अंदरार मंडी को हॉट स्पॉट जोन बनाया गया है। उपायुक्त अनुराधा गुप्ता के आदेश अनुसार अंदरारा मंडी में कोरोना संक्रमित के पांच मामले आए हैं। इस दौरान किसी को आने जाने की अनुमति नहीं होगी। केवल जरूरी सामान की ही आपूर्ति की जाएगी। डायट के लेक्चरार तरसेम लाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है। वहीं विक्रम सिंह को सहयोगी नोडल अधिकारी बनाया है। डीसी ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए कि वह टीमें बना कर कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की शिनाख्त करें।