दोमाना। मिश्रीवाला क्रिकेट क्लब ने सोमवार को बाबा जित्तो क्रिकेट प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में बटेड़ा क्रिकेट क्लब को शिकस्त दी है। शुभम को फाइनल में मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया है।
सोमवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में मिश्रीवाला की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 86 रन बनाए और दूसरी टीम को 87 रन का लक्ष्य दिया। बटेड़ा क्रिकेट क्लब की टीम 57 रन पर ही सिमट गई। इस तरह से मिश्रीवाला की टीम ने 30 रन से जीत दर्ज करते ही फाइनल सहित प्रतियोगिता को अपने नाम कर लिया। सनद रहे कि प्रतियोगिता में क्षेत्र से कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। समापन समारोह में भाजपा नेता रमन भगत मुख्य अतिथि जबकि सरपंच पंजौरे शाम लाल शर्मा और सरपंच कल्याणपुर मुल्ख राज शर्मा विशेष अतिथि थे। उन्होंने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर एसएचओ कानाचक कुनाल सिंह जमवाल, साहिल शर्मा, संदीप जमवाल, यश वर्मा, सोमिन सिंह, मोहिंदर चौधरी, जोरावर सिंह और कवि राज आदि मौजूद रहे।