फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य न होने पर बिफरे पार्षद, हंगामा, एक घंटा बंद रही कार्यवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। चार साल में विकास कार्य सिरे न चढ़ पाने पर आजाद, भाजपा और कांग्रेसी पार्षदों ने सदन में हंगामा कर दिया। इस दौरान 12 बजे से लेकर एक बजट तक कार्रवाई स्थगित रही है। इसके बाद एक बजे के बाद ही कार्यवाही दोबारा आरंभ हुई।
विज्ञापन

वार्ड दो के निर्दलीय पार्षद जगदीश शर्मा ने बाजू में काली पट्टी बांध कर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि चार साल में हाउस में मुद्दे ही रखते रहे हैं, लेकिन उन पर कोई काम नहीं हुआ है। ऐसे में वह अपनी सीट से मेयर तक पहुंच गए। इसी के साथ भाजपा पार्षद अनिल कुमार ने भी विरोध किया। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कार्रवाई को रोका और पार्षदों को वापस जाने के लिए कहा। कांग्रेस पार्षद गौरव चोपड़ा, रश पाल, यशपाल और धार सिंह भी विरोध करते हुए मेयर के पास पहुंच गए और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते नारेबाजी शुरू कर दी। माहौल को बिगड़ता देख मेयर ने पार्षदों को जाने के लिए कहा, लेकिन कोई नहीं माना। इस पर मेयर ने कार्यवाही रोक दी, जो दोपहर 12 बजे से लेकर एक बजे तक स्थगित रही।
नगर निगम बन गया है भ्रष्टाचार का अड्डा
कांग्रेसी पार्षदों ने आरोप लगाया कि नगर निगम भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। काम करवाना मुश्किल हो रहा है। वार्डों में लोगों के सवालों के जवाब देना मुश्किल हो गया है। विकास कार्य सिरे नहीं चढ़ पा रहे हैं। भाजपा पार्षद अनिल कुमार सहित अन्य पार्षदों ने कहा कि चार साल से काम में देरी हो रही है। काम सही तरीके से नहीं हो रहे हैं। कार्यवाही स्थगित होने के बाद पार्षद अपनी सीटों पर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें