फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपीओ हथियार लेकर फरार, हिजबुल ने संगठन में शामिल होने का किया दावा

Wed, 27 Jun 2018 11:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
इरफान अहमद डार
विज्ञापन

दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा पुलिस स्टेशन में तैनात एक एसपीओ सरकारी एके 47 राइफल लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश के लिए व्यापक पैमाने पर अभियान चलाया गया है। इस बीच हिजबुल ने दावा किया है कि फरार एसपीओ आतंकी संगठन में शामिल हो गया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पुलवामा जिले के काकपोरा निवासी एसपीओ इरफान अहमद डार की पांपोर थाने में तैनाती थी। बीमार रहने पर इस थाने में उसकी तैनाती की गई थी। मंगलवार की शाम वह हथियार लेकर फरार हो गया।

एसपी अवंतीपोरा मोहम्मद जाहिद मलिक ने बताया कि एसपीओ मंगलवार की शाम से लापता है। परिवार वालों से संपर्क किया गया है। इस बीच हिजबुल प्रवक्ता ने एक एजेंसी को फोन कर बताया कि हथियार के साथ फरार एसपीओ आतंकी संगठन में शामिल हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें