फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत ने पाक को फिर पढ़ाया मोहब्बत का पाठ, पीओके से आए 8 साल के बच्चे को कुरान देकर भेजा घर

Wed, 27 Jun 2018 11:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
मोहम्मद अबदुल्ला
विज्ञापन

भारत ने एक बार फिर अपने बदमिजाज पड़ोसी मुल्क को एक-दूसरे के साथ अमन, भाईचारे और प्यार-मोहब्बत से रहने का संदेश दिया है। दरअसल तीन दिन पहले जिले में नियंत्रण रेखा पार कर पीओके का आठ साल का एक बच्चा मोहम्मद अब्दुला इस पार आ गया था। बुधवार को भारतीय सेना और पुलिस ने जब उसके घर भेजा, तो उसे कुरान शरीफ के अलावा मिठाइयां, नए कपड़े और कई तरह के उपहार भी दिए गए।  

विज्ञापन


बुधवार की शाम सेना और पुलिस ने चक्कां दा बाग की राह-ए-मिलन पर आठ साल के मासूम मोहम्मद अब्दुल्ला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। इतना ही नहीं बिना अनुमति नियंत्रण रेखा पार कर इस बार आए इस बच्चे के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई किए बिना पुलिस एवं सेना ने उसे घर भेज दिया। भारतीय सेना और पुलिस की तरफ से इतना प्यार पाने और उसके परिजनों से मिलाने से मासूम अब्दुल्ला की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। 

एएसपी अनवर उल हक ने बताया कि बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे पाकिस्तानी सेना ने हाटलाइन से भारतीय सेना से संपर्क कर पीओके से इस पार आ गए बच्चे के बारे में जानकारी ली और उसे लौटाने का आग्रह किया। इसके बाद दोपहर बाद तीन बजे दोनों तरफ से बच्चे को उस पार भेजने पर सहमति बनी। दो बजे बच्चे को डीएसपी हेडक्वार्टर एम खांडे, एसएचओ पुंछ शचिंदर सिंह और सेना के अधिकारी बच्चे को लेकर राह-ए-मिलन पर पहुंचे, जहां डाक्टर पुनीत कार ने बच्चे का स्वास्थ्य जांचा। 
विज्ञापन


इसके बाद बच्चे को उपहार देकर चक्का दा बाग की राह-ए-मिलन के रास्ते उस पार पाकिस्तानी सेना एवं उसके परिजनों के हवाले किया गया। गौरतलब है कि रविवार को माल्टी सेक्टर में तैनात भारतीय सेना ने देर रात फेंसिंग के पास एक बच्चे को संदिग्ध हालत में पकड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें