फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: देवस्थान के खुले कपाट, श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Mon, 20 May 2024 06:13 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया के बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान पर लगाया वार्षिक मेला
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी ने दो दिन पहले ही कर दी देवस्थान की सजावट
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सलैहड़ गांव में बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान पर वार्षिक मेले का आयोजन धूमधाम के साथ किया गया। प्रबंधक कमेटी ने दो दिन पहले ही देवस्थान की सजावट कर दी है। रविवार सुबह देवस्थान का हार-शृंगार करवाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए देवस्थान के कपाट खोल दिए थे।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में लोगों ने देवस्थान पर नतमस्तक होकर अपने कुल की कामना की है। सुबह से ही लोगों का बड़ी संख्या में आना शुरू हो गया था। बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु देवस्थान पर पहुंचे हैं। देवस्थान के सरोवर में बड़ी संख्या में लोगों ने डुबकी लगाई है। जिन लोगों ने चर्म रोग से संबंधित मन्नत की होती है, वह भी शक्कर और सरोवर में स्नान करने के बाद अपनी मन्नत को पूरा करते नजर आए हैं। पिछले साल मांगी गई मन्नत का पूरा होने पर लोग बैंड बाजों के साथ भी देवस्थान में पधारे हैं। बाबा सिद्ध गोरिया देवस्थान सलैहड़ की प्रबंधक कमेटी के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए गए हैं। पुलिस ने मेले में सुरक्षा का बंदोबस्त किया गया है। थाना प्रभारी रऊफ खान पुलिस टीम के साथ मेले में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए पहुंचे हैं। वहीं दूसरी ओर देवस्थान परिसर के इर्द-गिर्द बड़ी संख्या में दुकानें सजी हैं। रविवार को बड़े पैमाने पर लोग खरीदारी करते नजर आए हैं। देवस्थान के परिसर में सजे हुए बाजार की रौनक देखते ही बन रही थी। बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले लगाए गए थे। सोमवार को देवस्थान प्रबंधक कमेटी द्वारा दंगल का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें