फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा गुलाम शाह बादशाह का वार्षिक उर्स आजे, डीसी ने प्रबंधों को जांचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-अधिकारियों को निर्बाध बिजली आपूर्ति, पेयजल व सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के दिए निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

राजोेरी। डीसी अभिषेक शर्मा और एसएसपी गौरव सिकरवार ने शुक्रवार को 5 व 6 जुलाई को मनाए जाने वाले हजरत बाबा गुलाम शाह बादशाह (आरए) के वार्षिक उर्स की व्यवस्थाओं की समीक्षा बैठक की। श्रद्धालुओं के लिए निर्बाध व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

श्रद्धेय शाहदरा शरीफ दरगाह पर हुई बैठक में डीसी ने परिवहन और यातायात विनियमन, बिजली आपूर्ति, पेयजल, स्वच्छता, सुरक्षा प्रबंध पूरे करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आवश्यक सेवाओं की चौबीसों घंटे उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि दरगाह परिसर व आसपास साफ-सफाई की जाए। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भीड़ प्रबंधन उपायों पर भी जोर दिया गया। एसएसपी ने सुरक्षा और यातायात प्रबंधन योजना का जायजा लिया। वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए। डीसी ने सभी हितधारकों से तालमेल के साथ काम करने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें