फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर: बुरहान की बरसी पर हिंसा की आशंका, कड़े सुरक्षा इंतजाम, सोशल साइट्स बैन

Thu, 06 Jul 2017 10:09 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/श्रेयांश त्रिपाठी,अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कश्मीर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
आतंकी बुरहान वानी की पहली बरसी पर हिंसा की आशंका में घाटी में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाबलों का पहरा है। खासकर दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा घेरा काफी मजबूत रहेगा।
विज्ञापन


अलगाववादियों पर भी सख्ती रहेगी। इन्हें गिरफ्तार करने के साथ ही नजरबंद किया जा सकता है। इस बीच वीरवार को रात से घाटी में सोशल मीडिया साइट्स को बंद करने की हिदायत दी गई है। माहौल बिगाड़ने की साजिश के मद्देनजर शिक्षण संस्थानों को एहतियातन बंद कर दिया गया है। 

आईजी कश्मीर मुनीर अहमद खान की ओर से इंटरनेट प्रदाता कंपनियों को जारी आदेश में कहा गया है कि सोशल मीडिया साइट्स को या तो ब्लाक कर दिया जाए या फिर अपनी सेवाएं बंद कर दें। यह व्यवस्था अगले आदेश तक जारी रहेगी।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ISP को सोशल मीडिया साइट्स बैन करने के आदेश

सोशल मीडिया साइट्स पर बैन के आदेश - फोटो : फाइल फोटो
आदेश में कहा गया है कि देश विरोधी तत्वों की ओर से माहौल को खराब करने की कोशिश की जा सकती है। इस वजह से सभी सोशल मीडिया साइट्स को ब्लाक कर दिया जाए। यदि इन साइट्स को ब्लाक किया जाना संभव न हो तो वीरवार रात से इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी जाएं।

सूत्रों का कहना है कि प्रशासन एहतियातन पूरी घाटी में मोबाइल इंटरनेट सेवा स्थगित करने पर भी विचार कर रहा है। प्रशासन ने बुरहान वानी के पैतृक गांव त्राल तथा आसपास के इलाकों में लोगों के एकत्र होने पर भी पाबंदी लगा दी है।

ज्ञात हो कि पिछले साल आठ जुलाई को बुरहान वानी मुठभेड़ में मारा गया था। इसके बाद लगभग पांच महीने तक घाटी में हिंसा का दौर चला था। हिंसक झड़पों में 85 लोगों की जान चली गई थी और एक हजार से अधिक लोग घायल हुए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें