फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के लिए मुसीबत बना जम्मू बंद

Tue, 04 Aug 2015 08:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बंद के चलते पुलिस तिहरे दबाव में आ गई है। सरकार और एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी के दबाव में पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को पुख्ता करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन


बंद से सिर्फ पुलिस ही नहीं, बल्कि जिला प्रशासन भी अभी कुछ नहीं कर पाया। अब तक इसे लेकर कोई बैठक नहीं हो पाई। यदि बंद अनिश्चितकालीन के लिए होता है, तो दिक्कतें और बढ़ जाएंगी।
 
एक तरफ सरकार का पुलिस पर दबाव है कि बंद को सफल नहीं होने दें। कई जगहों पर पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है, ताकि किसी दुकानदार के दुकान खोलने पर कोई झगड़ा न हो। सरकार चाहती है कि बंद असफल हो।
विज्ञापन


दूसरी तरफ जम्मू बार एसोसिएशन है। दुकानें खुलने पर वकीलों की ओर से बंद करा दिया जाता है, जबकि रैली निकालते वक्त भी पुलिस बार से कम ही उलझ रही है।

बार एसोसिएशन की ओर से पुलिस को खुलेआम चुनौती दी जा रही है कि यदि किसी पुलिस कर्मी ने किसी वकील के साथ मारपीट की या फिर दुर्व्यवहार किया तो अंजाम ठीक नहीं होगा।

पुलिस सरकार और बार दोनों के दबाव में फंस गई है। इस तरह स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां,सरकार का दबाव,एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी को रोकना चुनौती बनता जा रहा है।

आधी पुलिस बंद में व्यस्त-
जम्मू जिले की आधे से अधिक पुलिस बंद के हालातों पर काबू पाने में व्यस्त है।  बंद में कोई बवाल न हो, इसके लिए विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस को तैनात किया गया है।

सारा दिन पुलिस का स्थिति पर नजर रखने में निकल रहा है। ऐसे में पुलिस के लिए स्वतंत्रता दिवस को लेकर चलाई जाने वाली गश्त और अन्य जांच भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें