फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स मुद्दे पर नेकां, कांग्रेस गुमराह कर रही : पीडीपी

Tue, 04 Aug 2015 07:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
रियासती सरकार में भाजपा के गठबंधन सहयोगी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने विपक्षी दलों नेकां और कांग्रेस पर आरोप लगाया है कि वह जम्मू में एम्स मुद्दे पर लोगों को गुमराह कर रही हैं।
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने मंगलवार को संयुक्त बयान जारी कर विधानसभा चुनाव में लोगों की ओर से सत्ता से बाहर की गई कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के नापाक इरादों से आगाह करते हुए कहा है कि पिछले छह दशक तक रियासत की सत्ता में रहने वाली ये दोनों पार्टियां अब तक जम्मू में बेहतर स्वास्थ्य ढांचा मुहैया करवाने में नाकाम रहीं हैं।

अब सियासी रोटियां सेंकने के लिए एम्स मुद्दे पर बेवजह लोगों को गुमराह कर रही हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस कार्रवाई का विरोध कर रही नेशनल कांफ्रेंस को ऐसा कहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं रह गया है। उसके सत्ता में रहते हुए 2010 में कश्मीर घाटी में 120 युवाओं की पुलिस कार्रवाई में मौत हुई थी।
विज्ञापन


पीडीपी नेताओं ने कहा है कि जम्मू में एम्स की मांग को पूरा कर दिया गया है। ऐसे में आंदोलन जारी रहना कोई न्यायसंगत नहीं है। बयान पर हस्ताक्षर करने वाले नेताओं में पूर्व मंत्री सरदार रंगील सिंह, महासचिव दमन भसीन, पूर्व एमएलसी वेद महाजन, पूर्व विधायक शांति देवी, एमएलसी यशपाल शर्मा, फिरदोस टाक, सुरेंद्र चौधरी, वरिष्ठ नेताओं में हुसेन अली वफा, हमीद चौधरी, जितेंद्र भट्ट और सुखविंद्र सिंह शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें