फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के लिए जगह तलाश करने के निर्देश

Wed, 12 Aug 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संभाग में आल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंसेस (एम्स) की कवायद शुरू हो गई है। जिला उपायुक्त जम्मू सिरमनदीप सिंह ने बुधवार को राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक कर तीस अगस्त से पूर्व एम्स के लिए जगह तलाश करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


इसके बाद स्वास्थ्य महकमे के माध्यम से केंद्र सरकार को साइट प्लान का प्रस्ताव भेजा जाएगा। जिसमें केंद्रीय टीम साइट का जायजा लेगी। एम्स के लिए दो सौ एकड़ भूमि की तलाश की जाएगी।

जिला उपायुक्त ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मानदंडों के तहत एम्स के लिए जगह की तलाश की जाए। इसमें भौगोलिक स्थिति के हिसाब से राष्ट्रीय राजमार्ग, रेलवे हेड, एयरपोर्ट के साथ सड़क संपर्क, मौसम, अतिक्रमण, फ्लड प्रोन, वाटर बाडीज, वन आदि बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए ही साइट को फाइनल किया जाए।
विज्ञापन


एम्स के लिए साइट देखने के दौरान सभी जरूरी पहलुओं पर काम किया जाए। जिसमें एम्स हर किसी की पहुंच तक रहे। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए सभी प्रस्तावित साइटों पर तत्काल प्रभाव से काम शुरू करके जल्द जगह को फाइनल किया जाए।

केंद्रीय टीम की मंजूरी मिलने के बाद दो सौ एकड़ भूमि पर एम्स के निर्माण पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर एम्स की जगह की तलाश के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इसमें विभागीय अधिकारी समन्वय मजबूत बनाकर काम करें।

बैठक में एसडीएम नार्थ, एसडीएम साउथ, तहसीलदार नगरोटा, तहसीलदार जम्मू और तहसीलदार बाहू शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि एम्स के लिए एम्स कोआर्डिनेशन कमेटी ने कई दिन तक जम्मू बंद रखा था। जिसके बाद केंद्र सरकार की ओर से श्रीनगर और जम्मू में समान एम्स बनाने की घोषणा की गई। इसी कड़ी में जम्मू में एम्स के लिए जगह की तलाश तेज की गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें