फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अपराधियों के लिए खुलेगा विशेष केंद्र: डीसी

Wed, 11 Oct 2017 11:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
विज्ञापन
डीसी शाहिद इकबाल चौधरी ने कहा कि ढांगरी स्थित जिला जेल में कंप्यूटर लैब खोली जाएगी। इससे अलावा कैदियों के लिए कौशल विकास केंद्र का भी शुभारंभ किया जाएगा। इससे उन्हें कई प्रकार का फायदा मिलेगा। 
विज्ञापन


बुधवार को डीसी ने जिला जेल का दौरा कर वहां बंद कैदियों का हाल चाल जाना। इस दौरान उन्होंने कैदियों से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। डीसी ने चिकित्सालय केंद्र, पुस्तकालय, रसोई, मुलाकात करने वाले स्थानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि बंदी कैदियों को प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाया जाएगा।

इसके लिए प्रशासन जल्द ही कौशल विकास केंद्र की स्थापना करेगा। यहां तैयार किए गए उत्पादों को बाजार में बेचने के लिए मार्केट लिंक प्रदान किया जाएगा। महिला कैदियों के विकास के लिए विशेष केंद्र खोला जाएगा।
विज्ञापन


इसके माध्यम से महिलाओं के उत्थान के लिए इसे विपणन और आजीविका के लिए समाज कल्याण विभाग से लिंक करवाया जाएगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को जेल में बंद कैदियों के लिए एक विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। वहीं एक बोरवेल, बिजली सप्लाई समेत अहम मुद्दों पर विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें