फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu: नवरात्र के अवसर पर मां वैष्णो देवी भवन में विशेष कैश काउंटर स्थापित, श्रद्धालु बदल भी सकेंगे नोट

Fri, 20 Mar 2026 12:20 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

इसके जरिये मां के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नए करेंसी नोट उपलब्ध कराए जाएंगे। वे यहां से नोट बदल भी सकेंगे।
विज्ञापन
माता वैष्णो देवी भवन - फोटो : संजय शर्मा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नवरात्र पर जम्मू और कश्मीर (जेएंडके) बैंक ने श्री माता वैष्णो देवी भवन स्थित अपनी बिजनेस यूनिट में विशेष काउंटर स्थापित किया है। इसके जरिये मां के दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को नए करेंसी नोट उपलब्ध कराए जाएंगे। वे यहां से नोट बदल भी सकेंगे।

विज्ञापन


श्री माता वैष्णो श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार वैश्य और बैंक के जनरल मैनेजर व डिविजनल हेड (जम्मू) अशोक गुप्ता ने इस सुविधा का शुभारंभ किया। बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य ने श्रद्धालुओं के नजरिये से इस सुविधा को बेहतरीन करार दिया।

इस दौरान अशोक गुप्ता ने श्राइन बोर्ड, श्रद्धालुओं और आम जनता को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराया। कहा कि बैंक ने बोर्ड को श्रद्धालुओं से चढ़ावे के रूप में प्राप्त नकदी के प्रबंधन में सहायता करने के लिए एक टीम भी तैनात की है। गुप्ता ने बताया कि बैंक ने कटड़ा से भवन तक तीन शाखाएं स्थापित करने के साथ ही नौ एटीएम भी लगाए हैं।
विज्ञापन


कैश काउंटर के उद्घाटन से पूर्व जम्मू और कश्मीर बैंक के जनरल मैनेजर अशोक गुप्ता ने बैंक कर्मचारियों के साथ शाखा परिसर में पूजा-अर्चना भी की। इस दौरान एसडीएम भवन अंशुमाली शर्मा, एडीसी शेर सिंह, तहसीलदार मुकेश थप्पा, बैंक के भवन शाखा प्रमुख गौरव मोदी, मुख्य पंडित गोपाल शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें