नेशनल कांफ्रेंस नेता फारुख अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ अपने गठबंधन को लेकर कहा है कि जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस लड़ेगी और मैं श्रीनगर से चुनाव मैदान में हूं। अनंतनाग और बारामूला में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच दोस्ताना स्पर्धा होगी। हम लद्दाख सीट के बारे में भी चर्चा कर रहे हैं।
फारुख अब्दुल्ला के बयान पर कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद की प्रतिक्रिया आई है। आजाद का कहना है दोस्ताना स्पर्धा का मतलब है कि दोनों पार्टियों के बीच अनंतनाग और बारामूला सीट पर किसी तरह की गला-काट स्पर्धा नहीं होगी। अगर कांग्रेस जीतती है तब भी और अगर नेकां जीत जाती है तब भी दोनों के लिए विजयी स्थिति होगी।