फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: स्पीकर निर्मल सिंह की सफाई- बोले-नहीं की सेना के खिलाफ कोई टिप्पणी

Wed, 16 May 2018 12:33 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
nirmal singh - फोटो : file photo
विज्ञापन

नगरोटा इलाके में आवास निर्माण को लेकर विवादों में घिरे विधानसभा अध्यक्ष डा. निर्मल सिंह ने सफाई दी है कि उन्होंने सेना के खिलाफ किसी प्रकार की कोई टिप्पणी नहीं की है। रियासत में पहली बार सत्ता में आई भाजपा की छवि को धूमिल करने तथा सेना व राष्ट्रवादी ताकतों के बीच विभेद पैदा करने के लिए उनके बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया। 

विज्ञापन


एक बयान में उन्होंने कहा कि वे डोगरा परिवार से आते हैं। उनके परिवार ने सेना तथा देश की सेवा की है। वे सेना के खिलाफ बोलने के बारे में कभी सोच भी नहीं सकते। तीन साल तक डिप्टी सीएम रहने के दौरान उन्होंने सेना की ओर से चलाए गए आतंकवाद निरोधक अभियानों का समर्थन किया।

सेना ने घाटी में शांति बहाली की दिशा में काफी उल्लेखनीय कार्य किया है। राज्य के लिए की गई सेना की सेवाओं को किसी भी कीमत पर भुलाया नहीं जा सकता है। सेना की बदौलत ही राजनीतिक दलों से जुड़े नेता व कार्यकर्ता घाटी में बिना डर भय के घूम पा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत रूप से सेना के ऋणी हैं। सेना तथा भाजपा का समर्थक होने का उन्हें गर्व है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें