पौनी। जनता दरबार में लोगों को संबोधित करते विधायक।
- विधायक कुलदीप राज दुबे ने सुनीं लोगों की समस्याएं सुनीं
संवाद न्यूज एजेंसी
पौनी। कस्बे में वीरवार को विधायक कुलदीप राज दुबे ने जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं और इनके हल के अधिकारियों को निर्देश दिए। कई गांवों के लोगों ने जब बिजली व पानी न मिलने की शिकायत की तो विधायक ने अधिकारियों को फटकार लगाई। कहा कि जल्द से जल्द काम निपटाए जाएं, इसमें देरी नहीं होनी चाहिए।
खैरालैड़ के पूर्व सरपंच करुणानिधि ने विधायक को बताया कि उनकी पंचायत ब्यूलिआन के वार्ड नंबर आठ में श्मशानघाट को जाने के लिए सड़क नहीं है। लोग कई सालों से परेशान हो रहे हैं, जल्द से जल्द सड़क बनाई जाए। गांव में लगे हैंडपंप खराब पड़े हैं जिस कारण गर्मियों में पानी की किल्लत का सामना करना पड़ता है। खराब हैंडपंपों की मरम्मत करवाई जाए। लैड़ के पूर्व नायब सरपंच बलविंदर ने कहा कि प्राइमरी हेल्थ सेंटर (पीएचसी) में कई सालों से डॉक्टरों की कमी चल रही है। कम से कम महिलाओं के लिए महिला डॉक्टर की यहां तैनाती की जाए ताकि उन्हें उपचार के लिए बाहर न जाना पड़े।
कान्हा के पूर्व सरपंच संजीव शर्मा ने कहा कि 23 पंचायतों में कहीं भी क्रिकेट खेलने के लिए मैदान नहीं है। युवाओं को मैदान बनाया जाए। बहुत सारी समस्याओं का विधायक ने मौके पर ही निपटारा किया।