फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सतर्क रहकर ड्यूटी करें वीडीजी सदस्य

Mon, 13 May 2024 05:20 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी हेड क्वार्टर इरशाद राथर ने बीडीजी सदस्यों के साथ की बैठक
विज्ञापन

अरनिया थाने के तहत कुल 132 वीडीजी सदस्य, जिनमें से 62 सदस्य ड्यूटी पर कार्यरत
संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। एसपी हेडक्वार्टर जम्मू इरशाद राथर ने रविवार को अरनिया पुलिस थाने में वीडीजी सदस्यों के साथ बैठक की। इस मौके पर एसडीपीओ आरएस पूरा निखिल गोगना, थाना प्रभारी अरनिया राऊफ खान विशेष तौर पर मौजूद थे।
विज्ञापन

एसपी हेड क्वार्टर ने वीडीजी सदस्यों को ड्यूटी पर सतर्क रहने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की ड्रोन एक्टिविटी, सुरंग से संबंधित जानकारी या सीमा पर किसी अन्य वारदात को लेकर वह सतर्क रहें। क्षेत्र में किसी प्रकार की घटना को लेकर वह थाना अधिकारी को तुरंत सूचित करें। उन्होंने कहा कि निरंतर दैनिक स्तर पर अपनी सूचना पुलिस अधिकारियों के साथ साझा करें। इस मौके पर उन्होंने वीडीजी सदस्यों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि सीमा और अन्य क्षेत्र में सुरक्षा के चलते वीडीजी सदस्यों की अहम भूमिका रहती है। जिसके लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा की जिम्मेदारी वीडीजी सदस्यों के बिना अधूरी है। गौरतलब है कि अरनिया थाने के तहत कुल 132 वीडीजी सदस्य है जिनमें से 62 सदस्य ड्यूटी पर कार्यरत हैं। उन्होंने ड्यूटी पर नहीं आने वाले सदस्यों को तत्काल ड्यूटी ज्वाइन करने के लिए कहा है। इस मौके पर एसपी हेड क्वार्टर ने सभी वीडीजी सदस्यों को ड्यूटी पर कायम रहने का निर्देश जारी किया है। उन्होंने बताया कि अरनिया क्षेत्र सीमांत होने के चलते काफी संवेदनशील क्षेत्र हो जाता है। इसके लिए किसी प्रकार की भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। इस मौके पर उन्होंने थाना प्रभारी को क्षेत्र में गश्त, नाकेबंदी और अन्य 11 कानूनी कार्यों पर नजर रखने के लिए कहा है। इस मौके पर उन्होंने नशे को लेकर पुलिस को सख्ती बरतने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में नशे की आपूर्ति करने वालों और बेचने वालों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें