जम्मू-कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। लश्कर के एक मददगार को गिरफ्तार किया गया है। जिसके पास से भारी मात्रा में गोलाबारूद और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पकड़े गए आतंकियों के मददगार से पुलिस पूछताछ कर रही है।
बता दें कि पुलिस को इलाके में आतंकियों के एक मददगार के होने की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सोपोर पुलिस, सेना की 52-आरआर और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों के मददगार सज्जाद अहमद पुत्र इनायतुल्लाह खान को पकड़ने में सफलता पाई।
आतंकियों का यह मददगार बारामुला में उड़ी के डची का रहने वाला है। इसके पास से एके-47 के 55 कारतूस और कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई हैं। पुलिस पूछताछ कर रही है।
यह भी पढ़ें- कारगिल युद्धः जब विक्रम बत्रा से पाकिस्तानी घुसपैठिया बोला- हमें माधुरी दीक्षित दे दो, ऐसा मिला जवाब