फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना ने सोपोर विस्फोट का मुख्य आरोपी दबोचा

Thu, 30 Jul 2015 11:38 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के सोपोर इलाके में बुधवार को सुरक्षा बलों ने लश्कर के आतंकी को गिरफ्तार किया। सैन्य प्रवक्ता का दावा है कि वह 20 जून को हुए सोपोर विस्फोट का मुख्य आरोपी है।
विज्ञापन


जिसमें पीओके के अंडर ट्रायल आतंकी वहीद नूर खान की मौत हो गई थी और एक पुलिसकर्मी भी शहीद हुआ था। यह विस्फोट टाइम पास रेस्तरां के पास एक पुलिस वाहन में हुआ था। आतंकी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है।  

सैन्य प्रवक्ता के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर चन्ना खान इलाके में नाका लगाया गया था। इसी दौरान एक संदिग्ध को दबोचने में सफलता मिली। उसकी शिनाख्त लश्कर आतंकी उबैद तारिक उनटू उर्फ फरिस निवासी क्रालटेंग के रूप में हुई है। उससे एक चीन निर्मित पिस्तौल और तीन राउंड बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें