फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरमाया कश्मीर का सियासी पारा, सोनिया-शाह आमने सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासत में सियासी जंग तेज हो गई है। पहले चरण के मतदान से पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कश्मीर के बांदीपोरा में रैली के लिए पहुंच रही हैं।
विज्ञापन


वहीं दो दिन से रियासत में डेरा डाले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह भी बांदीपोरा और चंद्रकोट में रैली करने जा रहे हैं। दोनों दिग्गजों के आमने-सामने होने पर घाटी का सियासी पारा गरमाएगा।

घाटी में आज सोनिया गांधी और कल पीएम नरेंद्र मोदी की रैली होनी है। कांग्रेस और भाजपा के अन्य नेता पहले से ही रियासत में डेरा डाले हुए हैं।

सोनिया गांधी पहले घाटी के बांदीपोरा इलाके में जाएंगी इसके बाद वह जम्मू संभाग के रामबन में रैली को संबोधित करेंगी। बता दें कि 25 नवंबर को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी का दौरा भी प्रस्तावित है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रियासत में कांग्रेस के लिए होगी बड़ी चुनौती

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण का मतदान 25 नवंबर को होना है। इससे पहले कांग्रेस की तरफ से मुख्तार अब्बास नकवी, राज बब्बर समेत तमाम बड़े नेता रियासत में चुनाव प्रचार के लिए पहुंच चुके हैं।

वहीं भाजपा की तरफ से गृहमंत्री राजना‌थ सिंह, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कैप्टन अभिमन्यू, शाहनवाज हुसैन, जेपी नड्डा समेत कई दिग्गज रियासत के अलग-अलग इलाकों में प्रचार कर रहे हैं।

भाजपा कार्यकर्ता अपने मिशन 44 प्लस के लिए दिन रात एक कि‌ए हुए हैं तो कांग्रेस कार्यकर्ता अपनी साख बचाने के‌ लिए रियासत में मेहनत कर रहे हैं।

लोकसभा चुनावों में क्लीन स्वीप होने के बाद रियासत की सत्ता से बाहर होना कांग्रेस के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें