रियासत की कुल विधानसभा सीटों के मामले में जम्मू जिला सबसे आगे है। रियासत के कुल बाइस जिलों में 87 विधानसभा सीटों में से अकेले जम्मू जिले में ही 11 विधानसभा क्षेत्र शामिल है। श्रीनगर आठ विधानसभा क्षेत्रों के साथ विधानसभा क्षेत्रों की संख्या में दूसरे और बारामूला सात विधानसभा सीटों के साथ तीसरे नंबर पर है।
जम्मू जिले की 11 विधानसभा सीटों में से गांधीनगर सीट के अलावा नगरोटा, जम्मू पूर्व, जम्मू पश्चिम, बिश्नाह, आरएसपुरा, सुचेतगढ़, मढ़, रायपुर दोमाना, अखनूर और छंब विधानसभा की सीटें शामिल है। वहीं श्रीनगर जिले में हजरतबल, जैदीबल, ईदगाह, खानेयार, हब्बाकदल, अमीराकदल, सोनावर और बाटमालू विधानसभा क्षेत्रों के साथ कुल आठ सीटें है।
गांदरबल में केवल दो विधानसभा सीटें कंगन और गांदरबल ही है। वहीं बडगाम में पांच विधानसभा सीटों में चाडूरा, बडगाम, बीरबाह, खान साहेब और चरार ए शरीफ शामिल है। कठुआ जिले में पांच विधानसभा सीटें है। इनमें बनी, बसोहली, कठुआ, बिलावर और हीरानगर शामिल है। उधमपुर में चार विधानसभा सीटों में से गुल अरनास, उधमपुर, चिनैनी और राम नगर शामिल है।