फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाढ़ पर राजनीति कर रही है भाजपा: सोनिया गांधी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांदीपोरा में रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा और मोदी सरकार पर करारा हमला बोला। सोनिया ने बाढ़ के बाद रियासत के हालात पर कहा, 'सपने दिखाना आसान होता है, करना मुश्किल, राहत कार्य सुस्ती से चल रहा है।'
विज्ञापन


सोनिया यहां नहीं रूकीं उन्होंने कहा, मुसीबत में केंद्र सरकार ने कश्मीर का साथ नहीं दिया। बाढ़ के समय पर घाटी के लोगों से जो वादे किए गए वो आज तक पूरे नहीं किए गए हैं।

सोनिया गांधी की घाटी में यह पहली चुनावी रैली थी। इसके बाद सोनिया जम्मू संभाग के रामबन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगी।

'मेरा जम्मू-कश्मीर से मेरा पुराना रिश्ता है'

बांदीपोरा में सोनिया ने कहा कि, जम्मू-कश्मीर से मेरा पुराना रिश्ता है, यही रिश्ता मुझे यहां पर बार-बार आने को मजबूर करता है। उन्होंने कहा, रियासत के लोग बाढ़ के कारण पहले से ही परेशान हैं ऐसे में मैं यहां पर कोई सियासत नहीं करना चाहती हूं।

केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा, बाढ़ के बाद बड़े-बड़े वादे ‌किए गए लेकिन अब तक लोगों के लिए कोई फंड रिलीज नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा कि, कांग्रेस सरकार में भी बांदीपोरा के लिए हमने काम किया है और आगे भी हम बांदीपोरा को टूरिस्ट हब बनाएंगे।

मोदी सरकार पर हमला करते हुए उन्होंने कहा, जमीनी सचाई से मुल्क का निर्माण करना आसान नहीं है, जिसमे सबको लेकर साथ चला जाए।

'सांप्रदाय‌िक ताकतों को सत्ता में न आने दें'

भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि, मुझे विश्वास है कि रियासत की जनता सांप्रदायिक ताकतों को वोट नहीं देगी। सांप्रदायकि ताकतों को रियासत से बाहर रखें, हम बांटने वाली राजनीति नहीं करते।

जम्मू और कश्मीर में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों की हिफाज़त के लिए, सिर्फ कांग्रेस को चुने। उन्होंने कहा कि, मुसीबत के समय कांग्रेस हमेशा कश्मीर के सा‌थ रही है।

कांग्रेस कभी हवाई वादे नहीं करती। गुलाम नबी आजाद ने रियासत के विकास के लिए बहुत काम किया है। हम वादा करते हैं कि रियासत के बच्चों को बेहतर शिक्षा देंगे।

बांदीपोरा में चुनावी सभा को संबोध‌ित करते हुए सोनिया ने कहा कि, मैं जम्मू-कश्मीर के जज्बे को सलाम करती हूं।
विज्ञापन

बांदीपोरा में अब तक की सबसे बड़ी रैली

कहने को भले ही मोदी लहर चल रही हो, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की रैली में आई हजारों की भीड़ को देखकर कहा जा सकता है कि कांग्रेस ने घाटी में अपना जनसमर्थन बनाए रखा है। बांदीपोरा के शेर-ए-कश्मीर स्टेडियम में सोनिया की रैली में ऐतिहासिक भीड़ जुटी।

सभी ने अपने मोबाइल में कांग्रेस अध्‍यक्षा की तस्वीर कैद की। खास बात रही कि रैली में केवल पुरूष ही नहीं महिलाओं की ताताद भी अच्छी खासी रही। बता दें कि बांदीपोरा में अधिकार गुज्जर आबादी रहती है। लेकिन सोनिया को सुनने के लिए गुज्जारों के साथ ही अन्य सभी इलाकों के लोग यहां पर पहुंचे और अंतिम समय तक लोगों का आना जारी रहा।

सुरक्षा कराणों से लोगों को थोड़ी परेशानी का समाना करना पड़ा। जैसे ही कांग्रेस अध्यक्षा मंच पर पहुंची जनता ने मुस्‍लिम समर्थित नारे भी लगाए। बता दें कि पहले चरण के चुनाव प्रचार में यह अब तक की सबसे बड़ी रैली रही।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें