फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख: एलएसी पर 'रेंचो' के बनाए सौर ऊर्जा घरों में रहेंगे सैन्य जांबाज, जानिए इसकी खासियत

Thu, 02 Dec 2021 12:11 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

सोनम वांगचुक ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीरें साझा कर सोलर हीटेड इंसुलेटेड लद्दाखी (शिला) शेल्टर की खासियत बताई है। सोनम के इस नवाचार को सेना की फायर एंड फ्यूरी कोर ने साझा कर कहा कि अग्रिम इलाकों में अपनी तरह के यह पहले शेल्टर हैं।
विज्ञापन
सोलर हीटेड इंसुलेटेड लद्दाखी (शिला) शेल्टर - फोटो : @wangchuk66
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आग लगने का खतरा, न बिजली गुल होने की संभावना। प्रदूषण का नाम नहीं। कार्बन का उत्सर्जन भी शून्य। पूर्वी लद्दाख में एलएसी से सटे चुशुल व अन्य अग्रिम इलाके में सेना को सौर ऊर्जा पर निर्भर अद्भुत रिहाइश मिल गई है। उच्च पर्वतीय लद्दाख के इन इलाकों में इन दिनों बाहर तापमान माइनस 20 डिग्री है जबकि सौर ऊर्जा सदुपयोग से भीतर महज 15 डिग्री पारा रहता है।

विज्ञापन


थ्री ईडियट फिल्म के रेंचो आमिर खान ने जिसका चरित्र निभाया था, उसके असली नायक सोनम वांगचुक के संस्थान ने सेना को यह शेल्टर तैयार कर सौंपे हैं। इन शेल्टर में सूरज की किरणों से मिलने वाली ऊष्मा को वापस बाहर जाने से रोक लिया जाता है। दिन का ताप रात भर भीतरी हिस्से को गरम रखने के लिए काम करता है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें