सांबा। डीसी अनुराधा गुप्ता ने जन सुनवाई शिकायत शिविर का आयोजन किया। कार्यक्रम में सांबा, पुरमंडल, बाड़ी ब्राह्मणा, भलवाल, गुडा सलाथियां, घगवाल और अन्य ब्लॉकों से लोगों ने भाग लिया। लोगों ने उपायुक्त के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज करवाई।
डीसी ने कहा कि उपराज्यपाल के निर्देशों पर जन सुनवाई शुरू की गई है। जिले के लोग हर मंगलवार, वीरवार, शनिवार को सुवह 10.30 से दोपहर 11:30 बजे के बीच मिलकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सप्ताह में तीन दिन उनके कार्यालय में सार्वजनिक सुनवाई के अलावा, ब्लॉक दिवस और हर बुधवार को ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां लोग अपनी मांगों और शिकायतों को दर्ज कर रहे हैं। डीसी ने लोगों की शिकायतों को सार्वजनिक रूप से सुना और संबंधित अधिकारियों को सड़कों की मरम्मत, पीने के पानी की उपलब्धता, नियमित बिजली की आपूर्ति, प्राथमिक स्कूल संरचनाओं, जिले में चिकित्सा सुविधाओं के संवर्द्धन जैसी शिकायतों के तत्काल निवारण के लिए निर्देश जारी किए। अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए, डीसी ने अपने कार्यालय में कार्रवाई की गई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के अलावा जनता से नियमित प्रतिक्रिया देने पर जोर दिया। इस अबसर पर एडीसी सूरम चंद शर्मा और सहायक आयुक्त राजस्व जितेन्द्र मिश्रा, जिला सूचना अधिकारी अजय शर्मा के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी भी उपस्थित थे।.