अपने तैनाती स्थल से घर लौट रहे सैन्यकर्मी दलजीत सिंह नियति के क्रूर खेल का शिकार हो गए। झज्जर कोटली में नंदिनी के पास हुए भीषण हादसे में जान गंवाने वाले दलजीत अपनी मां की अर्थी को कंधा देने तरनतारन स्थित घर जा रहे थे। लेकिन बीच रास्ते में एक हादसे के दौरान उनकी मौत हो गई। दलजीत सिंह कारगिल जिले में तैनात थे। दो दिन पहले ही उन्हें पता चला कि मां का निधन हो गया है।
दलजीत ने इसकी जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दी। आपातकालीन सेवा में छुट्टी मिलने पर वे पहले श्रीनगर पहुंचे जहां से जाइलो वाहन में जम्मू की ओर निकले। लेकिन मां की मौत से गमगीन दलजीत सिंह नहीं जानते थे कि वे खुद भी मौत का शिकार हो जाएंगे। दलजीत का एक भाई भी है। दलजीत ने जम्मू में एक पुलिसकर्मी का नंबर लेकर इसकी जानकारी प्राप्त की।