फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LOC पर सैन्यकर्मी ने साथी को मारी गोली, सेना ने समझा आतंकी हमला

Wed, 17 Aug 2016 08:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/राजोरी
विज्ञापन
बंदूक - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
शहर के गंभीर क्षेत्र में मंगलवार रात को सेना के जवान ने अपने ही साथी की गोली मार कर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार सेना की 898 बटालियन के दोनों जवान गंभीर क्षेत्र में डेट पोस्ट पर ड्यूटी दे रहे थे।
विज्ञापन


रात नौ-दस बजे के बीच गोली चलने की आवाज सुनकर अन्य जवान आवाज वाली दिशा में पहुंचे तो पाया कि एक जवान खून में लथपथ तड़प रहा है। उन्होंने तत्काल उसे राजोरी में सेना के 150 जनरल अस्पताल पहुंचाया।

करीब तीन घंटे तक जिंदगी व मौत की जंग लड़ने के बाद जवान ने देर रात करीब एक बजे दम तोड़ दिया। मृत जवान मोहम्मद अमुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला था। शव के पोस्टमार्टम के बाद उसे जवान के पैतृक गांव भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकी हमला समझ सेना ने की घेराबंदी

सीमा पर मुस्तैद जवान - फोटो : File Photo
उधर, गोली चलाने वाला आरोपी सैन्यकर्मी एसएच धीरेंद्र उत्तर प्रदेश का रहने वाला है। वह गोली चलाने के बाद मौके से फरार हो गया था। सेना के जवानों ने करीब चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी रात को अंधेरे में भागते भागते एलओसी के पास तक जा पहुंचा था, जहां सेना के सतर्क जवानों ने उसे दबोच लिया। घटना की वजह का पता नहीं चल पाया है।
 
सेना ने करीब छह घंटे तक अपने स्तर पर पूछताछ करने के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। गौरतलब है कि सेना की डेट पोस्ट पर एलओसी के पास के सैन्य चौकियों को भेजे जाने वाले हथियार, गोलाबारूद व राशन आदि जमा किया जाता है। डेट पोस्ट से घोडे़ व खच्चरों की मदद से सामान चौकियों पर भेजा जाता है।

मौके पर पहुंचे जवानों ने जब एक जवान को खून में लथपथ देखा और दूसरे को वहां से गायब पाया तो उन्होंने इसे पहले आतंकी हमला समझा। सूत्रों की मानें तो सेना ने रात को क्षेत्र की घेराबंदी तक कर ली थी। करीब दो घंटे बाद सेना को किसी तरह पता चला कि गोली अपने ही जवान ने चलाई है और यह कोई आतंकी हमला नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें