जम्मू संभाग के जिला राजोरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जवान की शिनाख्त लांस नायक बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली (एआईओएस) के पास तैनात थे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि जवान की मौत अपनी ही राइफल से गोली चलने के कारण हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।