फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: राजोरी के नौशेरा में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से जवान की मौत

Mon, 04 Mar 2024 06:34 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला राजोरी जिले के नौशेरा में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। जवान की शिनाख्त लांस नायक बलवीर सिंह के रूप में हुई है, जो घुसपैठ रोधी बाधा प्रणाली (एआईओएस) के पास तैनात थे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में पाया गया कि जवान की मौत अपनी ही राइफल से गोली चलने के कारण हुई है। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें