फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: रियासी में बंद की सोलर लाइट्स, पौनी में भी बंद करने की मांग

विज्ञापन
 सोलर लाइट को ब्लैक कवर से ढकता कर्मचारी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रियासी/पौनी। ब्लैक आउट का असर जिला मुख्यालय व आसपास के इलाकों में रोजाना देखा जा रहा है। जिला प्रशासन के आदेश पर नगर परिषद की एक टीम ने तहसीलदार सुरेश सिंह के नेतृत्व में सोलर लाइटों के कनेक्शन काटे।
स्थानीय लोगों की मांग पर परिषद की टीम ने कालका माता मंदिर जाने वाले रास्ते, जनाना पार्क, जिला अस्पताल व अन्य कुछ स्थानों पर लगी सोलर लाइट्स के कनेक्शन काटे। इस के साथ ही बिजली विभाग के कर्मचारियों ने भी बिजली के खंभों पर लगाई गई स्ट्रीट लाइट्स के कनेक्शन काटे। सभी लोगों से अपील की गई कि वह शाम सात बजे के बाद बाहरी इलाकों में लगी लाइट्स को बंद कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही घरों के भीतर जरूरी लाइट्स ही जलाएं। लोगों को अंधेरा होने के बाद सिर्फ जरूरी काम के लिए ही बाहर आने को कहा गया। वहीं दूसरी तरफ पौनी कस्बे लोगों ने बाजार में लगी हुई सोलर लाइट्स के कनेक्शन काट कर उन्हें बंद करने की मांग की। स्थानीय लोगों ने कहा कि प्रशासन को चाहिए कि वह इस स्थिति में ब्लॉक में लगी सभी सोलर लाइट्स को बंद करवा देना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें