फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओजी का जवान लश्कर में शामिल, एके-47 भी ले गया साथ

Sat, 16 Aug 2014 03:02 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली/अमर उजाला, श्रीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप(एसओजी) का एक जवान अपनी सर्विस राइफल के साथ आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोएबा में शामिल हो गया। यह घटना दक्षिणी कश्मीर के बारामुला के सोपोर की है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक नोवपोरा सोपोर का रहने वाला मोहम्मद सफी डार पुत्र मोहम्मद मकबूल डार वीरवार रात से अपनी ड्युटी से लापता है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक ये जवान लश्कर में शामिल हो गया है और अपने साथ सर्विस राइफाल (एके-47) भी ले गया है।

स्थानीय पुलिस ने इस जवान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाशी का अभियान शुरु कर दिया गया है। वहीं इस मामले के लिए एक स्पेशल टीम गठित कर दी गई है। जो इस मामले की पूरी जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें