स्वतंत्रता दिवस पर जहां एक ओर पूरा देश देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आ रहे थे। वहीं कश्मीर में स्वतंत्रता दिवस का एक दूसरा रंग देखने को मिला।
कश्मीर के अलगाववादी संगठनों ने स्वतंत्रता दिवस पर घाटी में बंद रखा। जिसके चलते 15 अगस्त पर घाटी में सड़के सूनसान रही।
उधर, स्वतंत्रता दिवस पर आतंकी खतरे की आशंका के चलते सुरक्षाबलों ने खासे बंदोबस्त किए थे। कश्मीर में कल सभी मोबाइल नेटवर्कों सेवाओं को बंद कर दिया गया था।
वहीं खतरे को देखते हुए सुरक्षाबलों ने पुराने शहर के एमआर गंज, खन्यार, रैनावारी और सफकदाल में अतरिक्त पुलिसबल की तैनाती की थी।
सूत्रों के मुताबिक कश्मीर के कुपवाड़ा, बारामुला और बंदीपोरा इलाकों में कुछ लोगों की सुरक्षाबलों के साथ झड़प की भी खबर है। इस झड़प में लगभग पांच लोग घायल हुए हैं।